महाभारत के अनुसार आयोदधौम्य नाम के एक ऋषि थे। उनके एक शिष्य का नाम आरुणि था। वह पांचाल देश का रहने वाला था। आरुणि अपने गुरु की हर आज्ञा का पालन करता था। एक दिन गुरुजी ने उसे खेत की मेढ़ बांधने के लिए भेजा। गुरु की आज्ञा से आरुणि खेत पर गया और मेढ़ बांधने का प्रयास करने लगा। काफी प्रयत्न करने के बाद भी जब वह खेत की मेढ़ नहीं बांध पाया तो मेढ़ के स्थान पर वह स्वयं लेट गया ताकि पानी खेत के अंदर न आ सके।

जब बहुत देर तक आरुणि आश्रम नहीं लौटा तो उसके गुरु अपने अन्य शिष्यों के साथ उसे ढूंढते हुए खेत तक आ गए। यहां आकर उन्होंने आरुणि को आवाज लगाई। गुरु की आवाज सुनकर आरुणि उठकर खड़ा हो गया। जब उसने पूरी बात अपने गुरु को बताई तो आरुणि की गुरुभक्ति देखकर गुरु आयोदधौम्य बहुत प्रसन्न हुए और उसे सारे वेद और धर्मशास्त्रों का ज्ञान हो जाने का आशीर्वाद दिया।

கருத்துக்கள்
இதுபோன்ற மேலும் கதைகள் மற்றும் புதுப்பிப்புகளுக்கு எங்கள் தந்தி குழுவில் சேரவும்.telegram channel

Books related to महान पौराणिक बालक


नलदमयंती
नागमणी एक रहस्य
टाईम मशीन-सत्य कि कल्पना
गावांतल्या गजाली
गरुड पुराण- सफल होण्याचे उपाय
आजही अश्वत्थामा जिवंत आहे का ??
पोफळीतल्या चेटकीणीच्या झिंज्या
अश्वमेध- एक काल्पनिक रम्यकथा
अजरामर कथा
महाभारतातील विस्मृतीत गेलेल्या कथा
बाजीराव मस्तानी
सोमण सरांचे भूत
शिव-परिवार प्रतिमेचे रहस्य
अगम्य (गूढ कथा)
अधिकमास माहात्म्य पोथी