हवस[1] को है निशाते-कार[2] क्या क्या
न हो मर‌ना तो जीने का मज़ा क्या

तजाहुल-पेशगी[3] से मुद्दआ[4] क्या
कहां तक ऐ सरापा-नाज़[5] क्या-क्या

नवाज़िश-हाए-बेजा[6] देखता हूं
शिकायत-हाए-रंगीं का गिला क्या

निगाह-ए-बेमुहाबा[7] चाहता हूं
तग़ाफ़ुल-हाए-तमकीं-आज़मा[8] क्या

फ़रोग़-ए-शोला-ए-ख़स[9] यक-नफ़स[10] है
हवस को पास-ए-नामूस-ए-वफ़ा[11] क्या

नफ़स मौज-ए-मुहीत-ए-बेखुदी[12] है
तग़ाफ़ुल-हाए-साक़ी[13] का गिला क्या

दिमाग़-ए-इत्र-ए-पैराहन[14] नहीं है
ग़म-ए-आवारगी-हाए-सबा[15] क्या

दिल-ए-हर-क़तरा है साज़-ए-अनल-बहर[16]
हम उस के हैं हमारा पूछना क्या

मुहाबा[17] क्या है मैं ज़ामिन[18], इधर देख
शहीदान-ए-निगह[19] का ख़ूं बहा[20] क्या

सुन ऐ ग़ारतगर-ए-जिन्स-ए-वफ़ा[21] सुन
शिकस्त[22]-ए-क़ीमत-ए-दिल की सदा क्या

किया किस ने ज़िगरदारी[23] का दावा
शकेब-ए-ख़ातिर-ए-आशिक़[24] भला क्या

ये क़ातिल वादा-ए-सब्र-आज़मा क्यूं
ये काफ़िर फ़ित्ना-ए-ताक़तरुबा[25] क्या

बला-ए-जां है ग़ालिब उस की हर बात
इबारत[26] क्या, इशारत[27] क्या, अदा क्या

शब्दार्थ:
  1. इच्छा
  2. काम करने की उमंग
  3. जान बूझ कर अनजान बनना
  4. मतलब
  5. नखरे वाला
  6. अनुचित कृपा
  7. निस्संकोच दृष्टि
  8. सब्र का इम्तिहान लेनी वाली उपेक्षा
  9. तिनके की आग का प्रकाश
  10. एक सांस
  11. प्रेम का आदर
  12. मस्ती के समुद्र की तरंग
  13. साक़ी की उपेक्षा
  14. कपड़े की सुंगध नाक तक ना पहुँचना
  15. हवा की आवारगी का दुख
  16. 'मैं समुद्र हूँ' की आवाज़
  17. सावधानी, फिक्र
  18. जिम्मेदार
  19. नज़र के मारे हुए
  20. (ख़ून की)कीमत
  21. प्रेम-रूपी धन का चोर
  22. टूटना
  23. सहनशीलता का दावा
  24. प्रेमी का संतोष
  25. शक्ति चुराने वाला फसाद
  26. लिखावट
  27. संकेत
Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel